उतरौला बलरामपुर -समाजवादी पार्टी के द्वारा आगामी विधान सभा चुनावों में प्रत्याशी चयन को लेकर तीन चरणों का सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है।
जनपद में विधान सभा चार सीट है जिसमें बलरामपुर सदर विधान सभा आरक्षित हो गया हैं जबकि गैसड़ी, उतरौला, तुलसीपुर सामान्य विधान सभा की सीटें जनपद में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चयन कि प्रकिया राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार तीन चरणों में सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष विधान सभा प्रभारी एजाज मलिक ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष वसांसद अखिलेश यादव इस आगामी विधान सभा चुनावो में पार्टी निष्ठा वान व जिताऊ कार्य कर्ताओ को प्रत्याशी घोषित करेंगे, सपा ने सभी बूथ व सेक्टर कमेटियो का कार्य पूरा कर लिया है।आगामी विधान सभा चुनावों में सपा पूर्ण बहुमत के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्रीअखिलेश यादव की ही सरकार बनेगी।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know