उतरौला बलरामपुर -भारत रत्न एवं संवि धान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के जयंती पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा के दौरान एक अप्रत्याशित घटना सामने आई है, कि ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक राकेश कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ जाने से वह सड़क पर गिर गए। यहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों के द्वारा उन्हें उठाकर निकट साजिदा हॉस्पिटल पर पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार उपनिरीक्ष क राकेश कुमार बाबा फक्कड़ दास चौराहे पर शोभा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे, तभी तेज धूप और अत्यधिक गर्मी के कारण उन्हें घबराहट सी होने लगी और वे अचानक जमीन पर गिर गये, जिससे उन्हें काफी चोटे भी आई। घटना के तुरन्त बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में साजिदा हास्पिटल पर पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिकउपचार चल रहा है।चिकित्सकों के अनुसार उनकी तबियत स्थिति और नियंत्रण में बताई जा रही है। घटना की सूच ना मिलते ही थाना कोतवाली उतरौला के प्रभारी निरीक्षक अवधे श राज सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशा ल पांडेय मौके पर पहुंच गए और उन्होंने चिकित्सकों से उपनिरी क्षक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान अन्य पुलिस कर्मी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, और स्थिति को नियंत्रित रखा।गौर तलब है कि अम्बेडकर जयंती के अवसर पर क्षेत्र में भारी भीड़ और कड़ी धूप के बीच पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रही थी। इसी दौरान यह घटना घटित हुई, जिसने कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि समय रहते उपचार मिलने सेस्थिति सामान्य हो गई, स्था नीय लोगों ने पुलिस कर्मियों की तत्परता की सराहना की, और उपनिरीक्षक के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know