उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए हैंडओवर कर शीघ्र ही कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए , ताकि युवाओं को समय से तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल सके।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने परिसर में टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से संचालित अत्याधुनिक वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया। यहां छात्रों को विभिन्न ट्रेडों में इंडस्ट्री-ओरिएंटेड एवं तकनीक आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
डीएम ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने तथा अधिकाधिक युवाओं को इससे जोड़ने के निर्देश दिए।
इस दौरान प्रिंसिपल आईटीआई व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know