उतरौला बलरामपुर - दिनांक 06 अप्रैल, 2026भाजपा स्थापना दिवस पर साहू समाज के जिलाध्यक्ष ने शिक्षा और सेवा करने के लिया संकल्प, स्वर्गीय के.के. दुबे के द्वारा विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में दी गई श्रद्धांजलि, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आज उतरौला तहसील के ग्राम महुआ धनी में विभिन्न कार्य क्रमों का आयोजन किया गया। इसअवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री राकेश राठौर के निर्देश न में बलरामपुर साहू समाज के जिलाध्यक्ष एवं महुआ धनी से भावी जिला पंचायत सदस्य (निर्दलीय प्रत्या शी) एस डी एम एल पब्लिक स्कूल के मनैजर अभिनव दुबे ने अपने विचार में साझा किया, इस कार्यक्रम का आयोजन उनके परम मित्र स्वर्गीय श्री के.के. दुबे के द्वारा स्था पित विद्यालय में किया गया, जिसका संचालन वर्तमान में दुबे के द्वारा अत्यन्त कुशलता से किया जा रहा है।साहू समाज के जिलाध्यक्ष ने स्वर्गीय के.के. दुबे की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को सम्बो धित करते हुए कहा, आज का दिन हमारे लिए राष्ट्र के प्रतिअपनी प्रतिबद्धता दोहराने का दिन है। भाजपा के विकास मंत्री राकेश राठौर के मार्ग दर्शन में हम समाज के हर वर्ग, विशेषकर साहू समाज के उत्थान के लिए निरन्तर कार्य कर रहे हैं।भावी जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी रूप में अपनी प्राथमिकता ओं को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा और क्षेत्रीय विकास उनके मुख्य लक्ष्य हैं। उन्होंने विद्यालय के प्रबन्धन की सराहना करते हुए कहा कि उनके मित्र के द्वारा संचालित यह पब्लिक स्कूल क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को संवारने का उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और साहू समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस कार्य क्रम के अन्त में सभी आने वाले आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know