बलरामपुर- एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज के इतिहास विभाग गुरुवार की देर शाम प्राचार्य प्रो. जे.पी. पांडे के निर्देशन में काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के द्वारा करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो0 तबस्सुम फरखी ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र- छात्राओं को इतिहास विषय के उपलब्ध विभिन्न रोजगार अवसरों की जानकारी प्रदान करना है । आज के प्रतिस्पर्धी दौर में छात्र- छात्राओं को अपने कैरियर के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है। प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ ऋषि रंजन पाण्डेय ने प्रतियोगी परीक्षाओं नेट-जेआरएफ,पीजीटी,टीजीटी आदिकी तैयारी के बारे में छात्र- छात्राओं को मार्गदर्शन दिया। डॉ. अनुज सिंह व डॉ विनीत कुमार ने भी विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के विषय में छात्राओं को अवगत कराया। कैरियर की वैकल्पिक योजनाएं तैयार रखने की सलाह दी। डॉ शालिनी सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए छात्राओं को उनके आगामी भविष्य के लिए आशीर्वचन दिया।
इस अवसर पर डॉ हरि प्रताप सिंह व अखिलेन्द्र प्रताप सहित कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know