औरैया // कृषि विज्ञान केंद्र औरैया द्वारा फसल कटाई यंत्र का वितरण एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मा लाखन सिंह राजपूत जी भूतपूर्व राज्यमंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान उत्तर प्रदेश के साथ साथ विशिष्ट अतिथियों में श्री हेमचंद्र सिंह पूर्व स्पीकर मणिपुर, चंद्र शेखर आजाद कृषि विज्ञान एवं प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर के बोर्ड मेंबर श्री विवेक चतुर्वेदी, चंद्र शेखर आजाद कृषि विज्ञान एवं प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर के निदेशक प्रसार डा. विवेक कुमार त्रिपाठी, कानपुर मंडल संयुक्त निर्देश कृषि, उप निदेशक कृषि औरैया, भूमिसंरक्षण अधिकारी, औरैया इत्यादि उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में जनपद के भाग्यनगर एवं सहार विकास खंड के 25 क्लस्टर में 100 मशीनों का वितरण अतिथियों के द्वारा किया गया मशीनों का वितरण अनंत चतुर्वेदी लखनऊ द्वारा किसानों का चयन करके किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि ने राज्य सरकार का धन्यवाद दिया जो औरैया जनपद में किसान हित में इतना बड़ा कदम उठाया साथ जिन्होंने सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए प्राकृतिक खेती पर बल दिया।

कार्यक्रम सभी अतिथियों के संबोधन उपरांत निदेशक प्रसार महोदय ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह के साथ साथ अंग वस्त्र भेंट किया इस मौके पर केंद्र के प्रभारी डा रामपलट, पशुपालन वैज्ञानिक डॉ बृज विकाश सिंह, उद्यान वैज्ञानिक डॉ इंद्र पाल सिंह, गृह वैज्ञानिक डॉ रश्मी यादव, कैलाश उपाध्याय, अंकुर झा, विवेक, नरेंद्र, के के यादव के साथ साथ जनपद के 200 से अधिक किसान भी उपस्थित रहे।



रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने