बलरामपुर आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के प्रयासों से नगर के विकास हेतु विभिन्न योजनाओं में कुल 3 करोड़ 63 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह जानकारी अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी.सिंह बैस ने दी।
उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्र में पार्कों के निर्माण एवं विकास के लिए ‘उपवन योजना’ के अंतर्गत पूरब टोला वार्ड में शिव मंदिर के बगल स्थित क्षेत्र में कार्य हेतु 1 करोड़ 42 लाख 66 हजार 924 रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अलावा ‘बंधन योजना’ के अंतर्गत भगवतीगंज दक्षिणी वार्ड स्थित शिव मंदिर परिसर में विश्राम स्थल,हवन कुंड,खाली प्रांगण में सीसी कार्य,घाट का सौंदर्यीकरण,जल निकासी व्यवस्था,बेंच एवं प्रकाश व्यवस्था जैसे कार्यों के लिए 1 करोड़ 20 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं।
वहीं ‘मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना’ के तहत नगर के चौक से मेजर चौराहा होते हुए काली माई स्थान तक सीसी रोड निर्माण के लिए 36 लाख 21 हजार 72 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही तुलसीपुर रोड से एमआरएफ तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 91 हजार 362 रुपये की मंजूरी मिली है।
बताया गया कि सभी परियोजनाओं के लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know