नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत विधानसभा सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर




बलरामपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत शुक्रवार को पचपेड़वा स्थित मन्नत मैरिज हाल में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की योजनाओं और प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि नारी शक्ति ही समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार ठोस कदम उठा रहे हैं। प्रस्तावित कानून के माध्यम से महिलाओं को आरक्षण देकर उनकी भागीदारी देश के विकास में और अधिक सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना जैसी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बना रही हैं। आज पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।
अभियान की जिला संयोजिका एवं जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार नया बिल ला रही है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बिल का विरोध उनकी नकारात्मक सोच को दर्शाता है।
पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’ ने कहा कि शिक्षित और सशक्त नारी ही एक मजबूत समाज की नींव रखती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम से पूर्व डॉ. आंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें उनके विचारों और योगदान पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर जिला मंत्री ललित तिवारी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पद्मिनी सिंह, मंडल अध्यक्ष अनीता चौधरी, ग्राम प्रधान फूलमती, जिला उपाध्यक्ष दयाराम प्रजापति, मंडल अध्यक्ष अजय सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिन्दी संवाद न्यूज़ 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने