बलरामपुर- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले की प्रथम बरसी के अवसर पर आज जनपद बलरामपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी की मंशा के अनुरूप आयोजित किया गया।
इस अवसर पर वीर विनय चौराहा स्थित वीर विनय कायस्थ जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कैंडल जलाकर शहीद नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही, शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा भी आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी सहित एआईसीसी सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राज बहादुर यादव, प्रतीक मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम शंकर भारती, जिला महासचिव अवधेश पाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सियाराम प्रधान, मोहम्मद जमील, अमेरिका कुरील, जिला महासचिव विजय उपाध्याय, आशीष श्रीवास्तव, सोहनलाल शुक्ला, विशाल कश्यप तथा मीडिया प्रभारी बृजेश चौहान समेत अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने पहलगाम हमले के शहीदों को याद करते हुए कहा कि देश उनकी शहादत को कभी नहीं भूलेगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता और शांति के संकल्प के साथ हुआ।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know