बाराबंकी - उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट गुरुवार को जारी किया गया। जिसमें पटरंगा स्थित श्री राम जानकी इंटर कॉलेज के छात्र राघवेंद्र तिवारी पुत्र सुधाकर दत्त तिवारी ने इंटरमीडिएट ने 408 नंबर हासिल कर अभिभावकों और अध्यापकों का नाम रोशन किया। राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण पढ़ाई का समय बेहद संघर्षों के बीच गुजरा। कठिनाइयों के बीच पढ़ाई करते हुए यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा कि आगे भी वह अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। परीक्षा परिणाम में बेहतरीन परिणाम आने के बाद अध्यापकों अभिभावकों सहित मित्रों ने बधाई दिया।
मेहनत और लगन के साथ इंटरमीडिएट के छात्र राघवेंद्र तिवारी ने 81.06% अंक हासिल स्कूल और अभिभावकों का नाम किया रोशन
ravendra kumar
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know