उतरौला बलरामपुर - विकास खण्ड गैडास बुजुर्ग अन्तर्गत ग्राम पंचायत भरवलिया को जाने वाली मार्ग को लेकर गांव वालों ने कई बार शासन प्रशासन व मीडिया के द्वारा मांग कर रहे थे। आखिरकार पक्की सड़क की सौगात गांव वालों को मिल गई है। जहदा गांव से भरवलिया तक लगभग 1100 मीटर लम्बी आर सी सी सड़क का निर्माण करा या जा रहा है। वर्षों से कच्चे मार्ग से जूझ रहे ग्रामीणों में सड़क बनने से खुशी की लहर दौड़ गई है। *बारिश में ठप हो जाता था आवागमन* ग्रामीणों ने बता या कि अब तक शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी कार्यों के लिए कच्चे व जर्जर रास्ते से गुजरना पड़ता था। बरसात में यह मार्ग कीचड़ से भर जाता था और आवागमनलगभग ठप हो जाता था, मरी जों को अस्पताल और बच्चों को स्कूल ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करनापड़ता था। *समाजसेवी के ही प्रयास लाए रंग* ग्रामीणों की इससमस्या को भरवलिया के निवा सी समाजसेवी सली मुल्लाह व कृष्ण कुमार गुप्ता ने लगातार शासन व प्रशासन के सामने कई बार मांग की गई है। उनके अथकप्रयासों से अब यह उपेक्षित मार्ग आर सी सी सड़क में ही तब्दील हो रहा है। सड़क बनने सेआवा गमन सुगम हो जायेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिल जायेगी।सड़क निर्माण शुरू होने से गांव में उत्साह माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क उनके लिए वर दान से कम नहीं है। अब दैनिक कार्यों में भी परेशानी नहीं होगी, और गांव का सम्पर्क मुख्य मार्ग से बेहतर हो जाएगा। ग्रामीणों ने सलीमुल्लाह के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई देने वालों में शफी अहमद, मुगीस, अफजल, अकबरअली सबीउर्रहमान, मोहम्मद इजहारुल, वकार अहमद, आदिल,जीशा न के अलावा गांव के तमाम लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने यह उम्मीद जताई है कि इसी तरह अन्य बुनि यादी सुविधाओं का भी विकास होगा, जिससे गांव की ही तस्वीर बदल जायेगी।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know