उतरौला बलरामपुर- हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दरगाह चांद औलि या मधपुर उतरौला में चार दिवसीय सालाना उर्स हजरत गुलाम आसीपिया के मुक़द्दस मजार पर 24 वां सालाना उर्स शरीफ दिनांक 25 अप्रैल को सुबह 05 बजे सरकारी पेश किया गया जायेगा और रात्रि लगभग 08 बजे बाहर से आए हुए ओलमा मौलाना मोहम्मद सुऐब इलाहाबादी, मौलाना सैय्यद ख्वाजा महीबुल हक सादुल्लाह नगर, मौलाना जिया रतुल औरंगाबाद के द्वारा एक शानदार तकरीरी प्रोग्राम होगा।26 अप्रैल को दिन में आम चादर अलग-अलग इलाकों से आकर पेश किया जाएगा, और रात्रि में कव्वाली का प्रोग्राम होगा। 28 अप्रैल को दिन में 10 बजे कुल शरीफ होगा और रात्रि में मुशायरा में आए ओलमा जावेद सिद्दीकी सादुल्लाह नगर, अम्बर मुशायदी सादुल्लाह नगर, जिया अजदानी बहराइच शरीफ के द्वारा मुशायरा का आयोजन किया जाए गा। यह कार्यक्रम बड़े ही अकीदत मन्द के साथ मनाया जायेगा। इस उर्स में हिन्दुस्तान के कोने कोने से आए तमाम जायरीनों का जमावड़ा लगा रहेगा। उर्स के तीसरे दिन यानी सोमवार को बादनमाज़े फज़र कुरआन ख्वानी का कार्यक्रम किया जायेगा,और 10 बजे से कुल शरीफ का कार्य क्रम होगा। बाद नमाजे जोहर के बाद लंगर ख्वानी का प्रोग्राम शुरू होगा, जिसमें बाहर आएं हुए तमाम ओल मा व जायरीनों को भोजन तकसीम किया जायेगा। इसी तरह लगभग 08 बजे ईशा नमाज़ के बाद के बाद मुशायरे का कार्यक्रम भी आयो जित किया जायेगा। जिसमें देश के नामी गिरामी शायरों के द्वारा कलाम पेश किया जायेगा, उर्स फैजुल आरिफीन हजरत अल्लामा ख्वाजा सूफी गुलाम आसीपिया हसनी के उर्स की जिम्मेदारी हजरत मौलाना सूफी जियाउल लतीफ आसवी के द्वारा बखूबी से निभायेंगे। उर्स में बच्चों के लिए झूले व हर किस्म की दुकानें व रोशनी का आकर्षण केन्द्र भी रहेगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know