उतरौला बलरामपुर-गन्ना विकास परिषद उतरौला की ओर से गन्ना सर्वेक्षण सत्र 20 25-26 वास्ते पेराईसत्र 2026-27 के लिए संयुक्त प्रशिक्षण बैठक का आयोजन चीनी मिल इटई मैदा के सभागार में किया गया। बैठक में चीनी मिल का फील्ड स्टाफ,गन्ना विकास परिषद उतरौला के राजकीय गन्ना पर्य वेक्षक और समिति उतरौला के सामयिक लिपिकों ने भाग लिया।
*1 मई से 30 जून तक होगा सर्वे* बैठक की शुरुआत ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने की। उन्होंने बताया कि गन्ना सर्वेक्षण कार्य1मई से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा। सर्वे नीति के सभी बिन्दुओं की जानकारी देते हुए उन्होंने सर्वे के समय गन्ना प्रजातियों का विशेष ध्यान रखने के लिए अपील की। उन्हों ने किसानों से घोषणा पत्र भरवाने के लिए प्रेरित करने, प्लॉट सर्वे के दौरान फसल की स्थिति के अनुसार सलाह देने, समिति सदस्यता के लिए जागरूक करने और उपज बढ़ाने के उपाय बताने का आग्रह किया गया। *शुचिता और निष्ठा से सर्वे के निर्देश* चीनी मिल इटई मैदा के वरिष्ठ गन्ना प्रबन्धक निखिलेश कुमार सिंह ने सर्वे कार्य क्रम की जानकारी दी और दोनों पालियों में पूरा सर्वे शुचिता व निष्ठा से करने कोकहा। सर्वे का व्यापक प्रचार- प्रसार करने के निर्देश भी दिए।आई टी हेड एस एन उपाध्याय ने बताया कि प्रशिक्षुओं को केवल पौधे गन्ने का सर्वे और पेड़ी गन्ने का सत्यापन करना है। एच एच सी के माध्यम से सर्वे के दौरान होनेवाली त्रुटियों और उनकेसुधार की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर बृजेश प्रताप सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्त व, अखिलेश कुमार, अतुल कुमार सिंह, परमेश्वर कुशवाहा, उपेन्द्र सिंह, सनोज कुमार रावत, उमेश पाल के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know