जलालपुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयंती


 जलालपुर, अंबेडकर नगर।

तहसील क्षेत्र में भगवान परशुराम की जयंती विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने महापुरुषों के आदर्शों को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।


जलालपुर कस्बे में भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में व्यापार मंडल उपाध्यक्ष देवेश मिश्रा, डॉ. ए.के. पाण्डेय, नामित सभासद गौरव उपाध्याय, मनोज पाण्डेय, नीरज तिवारी, सभासद प्रतिनिधि राधेश्याम, अरविन्द कुमार, मानिकचंद सोनी, छोटू सोनी, शशिकांत और ऋषभ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।




वहीं, गोविंद साहब तपस्थली से सटे अमोल बुजुर्ग में अटल बिहारी ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्योतिन्द्र नाथ तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बृजेश मिश्रा, हरिमोहन दुबे, रोहित पाठक, भाजपा नेता राम सहाय यादव, लालमन यादव, श्यामा शुक्ला, विक्रमादित्य यादव, रामप्रीत निषाद सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन साहबदीन यादव ने किया। इस दौरान अवधी परंपरा के अनुरूप सोहर गाकर जयंती मनाई गई।





तहसील क्षेत्र के सेठाकला स्थित बी आर मिश्र आदर्श इंटर कॉलेज प्रांगण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ केक काटकर परशुराम जयंती मनाई गई।इस आयोजन में शुभम मिश्रा, राजन तिवारी, अम्बिका प्रसाद दुबे, दुर्गेश, प्रेम मिश्रा आदि उपस्थित रहे।




मद्धोपुर में संदीप मिश्र, नसोपुर में प्रधान दुर्गेश उपाध्याय, अमोलाबुजुर्ग में रोहित पाठक, एकडल्ला में सूरज तिवारी तथा नूरपुर कला में जगदम्बा पांडेय के नेतृत्व में जयंती समारोह धूमधाम से आयोजित किए गए।



    Author 

जीवन 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने