उतरौला बलरामपुर- माडर्न थाना श्रीदत्तगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत गुमड़ी के राजेन्द्र गंज में स्थित यानी उतरौला गोण्डा मुख्य मार्ग पर 10अप्रैल 2026को तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात कार की टक्कर से आठ वर्षीय बालक की मौत के मामले में रविवार को सदर विधा यक पल्टू राम नेपीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया, और घटना में शामिल वाहन व चालक की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कार्य वाही कराने की बात कही। ग्राम पंचायत गुमड़ी के निवासी विजय कुमार राजभर के पुत्र अभिषेक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, मौत के बाद परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पहले से ही एक पुत्र को खो चुके हैं, परिवार के सामने अब इकलौते बेटे की मौत ने गहरा सदमा छोड़ दिया है। घर में मातम कामाहौल कायम है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।रविवार को पहुंचे विधायक पल्टू राम ने पीड़ित परिवार को आर्थिक रूप से भी सहयोग प्रदान किया। उन्होंने सम्बन्धित अधि कारियों से वार्ता कर मामले में तेजी से कार्य वाही करने के निर्देश भी दिए। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि दोषी वाहन चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्य वाही कराई जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। श्रीदत्तगंज थानाध्यक्ष अविरल शुक्ला ने बता या कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही वाहन और चालक कीपहचान कर अग्रिम विधिककार्य वाही की जाएगी।वहीं पर पूर्व सपा विधायक जगराम पासवान भी रविवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की, और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए निजी स्तर पर आर्थिक सहयोग भी प्रदान कियाजगराम पासवान ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने प्रशासन से मामले में त्वरित कार्य वाही करते हुए आरोपी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को हर सम्भव सहायता दिलाने के लिए वह हर स्तर पर प्रयास करेंगे। इस मौके पर भाजपा नेता रंजीत कुमार गुप्ता पूर्व प्रधान डी के यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष अन्नू वर्मा, टिंकू श्रीवा स्तव, राम निवास वर्मा, बेचन पंडित, किशोर यादव, रण विजय सिंह नन्द किशोर मिश्रा के अलावा भाजपा व सपा कार्यकर्ता के अलावा स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know