उतरौला बलरामपुर- 12 अप्रैल दिन रविवार और 14 अप्रैल दिन मंगलवार को ऑयल डिपो बन्द रहने के कारण जिले के पेट्रोल पम्पो पर डीजल-पेट्रोल की आमद नहीं हो सकी है, इस दौरान अफवाहों के चलते दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों ने पैनिक बाइंग शुरू कर दी है,जिससे खपत अचानक बढ़ गई।
*कैसे बढ़ी खपत:* जिले में प्रतिदिन औसतन 92 हजार लीटर पेट्रोल और 1. 41 लाख लीटर डीजल की बिक्री होती है।मगर 15अप्रैल को1.47 लाख लीटर पेट्रोल और 1.88 लाख लीटर डीजल,16 अप्रैल को 1.35 लाख लीटर पेट्रो ल और 2.56 लाख लीटर डीजल,17अप्रैल को1.55 लाख लीटर पेट्रोल और 3.11लाख लीटर डीजल तथा18 अप्रैल को 1.30 लाख लीटर पेट्रोल और 2.3 2 लाख लीटर डीजल की बिक्री हुई है।पैनिक बाइंग के कारण 17 अप्रैल को 46 पम्पो पर पेट्रोल और 33 पम्पो पर डीजल,18 अप्रैल को 41पम्पो पर पेट्रोल और 26 पम्पो पर डीजल तथा19अप्रैल को 43 पम्पो पर पेट्रोल और 25 पम्पो पर डीजल का स्टॉक समाप्त हो गया था।
*आपूर्ति बढ़ाई गई:* मांग को पूरा करने के लिए तेल कम्पनियों आई ओ सी, बी पी सी और एच पी सी ने आपू र्ति में तेजी की।17अप्रै ल को 2.02 लाख लीटर पेट्रोल और 3.5 2 लाख लीटर डीजल की आमद हुई।18 अप्रैल को कुल 1.97 लाख लीटर पेट्रोल और 3.74 लाख लीटर डीज ल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई, जो सामान्य औसत से कहीं अधिक है।19 अप्रैल को पूर्वाह्न 10 बजे तक तीनों सरकारी तेल कम्पनियों के पम्पो पर 3.34 लाख लीटर पेट्रोल और 4.28 लाख लीटर डीज ल का प्रारम्भिक स्टॉक मौजूद था। इसके अला वा 1.35 लाख लीटर पेट्रोल और 2.10 लाख लीटर डीजल लखनऊ और देवरिया जिले के बैतालपुर ऑयल डिपो से चलकर जिले के हर पम्पो पर पहुंच चुके हैं, कुछ टैंकर रास्ते में हैं।
*वैकल्पिक मार्ग से आपूर्ति:* 16 अप्रैल से घाघरा घाट से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक के कारण लख नऊ से आने वाले तेल टैंकरों को अयोध्या या सीतापुर के वैकल्पिक मार्ग से मंगाया जा रहा है। पचपेड़वा एवंगैसड़ी क्षेत्र के आईओ सी एल पम्पो को बैतालपुर डिपो से आपूर्ति कराई जा रही है। *प्रशासन की अपील:* जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में डीजल पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। उपलब्धता दैनिक आवश्यकता से अधिक है। नागरिकों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, अनावश्यक भण्डा रण न करें, और दैनिक आवश्यकता केअनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें प्रशासन इस स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है, और आपूर्तिसामान्य बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know