उतरौला बलरामपुर -आगामी विधान सभा चुनाव में उतरौला विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी को समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी बनाए जाने लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव से विधान सभा उतरौला के समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्य कर्ताओं ने मांग की है।समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अंसार अहमद ख़ान व समाज वादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव राकेश यादव ने सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्रीअखिलेश यादव को पत्र भेजकर बताया की उतरौला विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के आगामी विधान सभा चुनाव में दो बार समाज वादी पार्टी के टिकट पर विधायक रहे।विधान सभा चुनाव 2007 में सादुल्लाह नगर विधान सभा क्षेत्र से आरिफ अनवर हाश मी ने 40850 मत पाकर विजयी होनेसे विधायक रहे चुके। विधान सभा चुनाव 2012 मे समाजवादी पार्टी ने उतरौला विधान सभा क्षेत्र से समाज वादी पार्टी के प्रत्याशी आरिफ अनवर हाशमी ने 40450 मत पाकर विधायक बने थे।
उतरौला विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के द्वारा आरिफ अनवर हाशमी को प्रत्याशी बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी को आगामी विधान सभा चुनावों में उतरौला से जीत सुनिश्चित होगी। आरिफ अनवर हाशमी की उतरौला विधान सभा क्षेत्र में गरीबों, पिछड़ो,व्यापारियों,छात्रों, वंचितों, नौजवानों, अल्पसंख्यकों,महिलाओं में अच्छी छवि है ।आरिफ़ अनवर हाशमी ने उतरौला क्षेत्र मेंअपने कार्यकाल में सड़कों, विद्यालयों का कार्य कराया था, जिसेजनता आज भी याद करती है। आरिफ अनवर हाशमी को उतरौला में स्वच्छ छवि, हिन्दू मुस्लिम एकता प्रतीक व गरीबों का मसीहा के नाम से जाना जाता है। 
उतरौला विधान सभा समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी को प्रत्याशी बनाए जाने पर सपा की जीत सुनिश्चित होगी। उतरौला सपा प्रत्याशी बनाए जाने की मांग प्रदेश सचिव अंसार अहमद खान, सपा युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव राकेश यादव, पूर्व गन्ना चैयर मेन अतीक अहमद खां, समाजवादी अल्प संख्यक जिलाउपाध्यक्ष मोहम्मद इजहार खान पप्पू रूसतम नगर,सपा अल्पसंख्यक कोषाध्य क्ष नेहाल खां,(जोनल प्रभारी )छब्बू खां, सपा ब्लाक अध्यक्ष सरफरा ज खां, सपा विधान सभा उपाध्यक्ष सुरेमन मौर्या, राजा अंसारी सभासद हीरा लाल यादव विनोद कुमार यादव, मन्नान खां, ग्राम प्रधान इबरार ख़ान दुर्गेश यादव, रमेश कश्यप, मनोज कुमार चतुर्वेदी, गोपी यादव, बिहारी लाल यादव ने मांग की।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने