उतरौला बलरामपुर - रविवार को बीआर सी उतरौला के प्रांगण में सेवा निवृत्त हुए शिक्षकों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्य क्रम पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनीता वर्मा व मुख्य आयोजक बृजेश चौधरी के द्वारा सेवानिवृत शिक्षक मक सूद अहमद, तजम्मुल हसन, दिनेश श्रीवास्तव सुप्यारी देवी, राधागुप्ता गिरजा शंकर गुप्ता, छेदी राम जायसवाल, रोबीन सिद्दीकी, राम रंग वर्मा, शेष राम, राम जियावन मिश्रा, राम कुबेर मिश्रा,आदित्य नाथ मिश्रा, अली हैदर रिजवी के अलावा वर्त मान एवं पूर्व में सेवा निवृत हुए शिक्षकों को अंगवस्त्र, छाता, एवं धार्मिक पुस्तक देकर भावपूर्ण रुप से विदाई दी गई।मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनीता वर्मा ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को लम्बी अवधि तक सेवा देने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरका री नौकरी में योगदान और सेवानिवृत्ति होता ही है। हम सभी की ईश्वर से कामना करते है, कि ये अब अपने घर परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यती त करें। शिक्षकों का जीवन ही सेवा के लिए होता है। शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं हो सकते है, हां जवाब देही बदल सकती है। मुख्य आयोजक बृजेश चौध री ने कहा कि द्रोणाचार्य महान गुरु थे, क्योंकि अर्जुन जैसा उनका शिष्य था। सेवानिवृत्त हुए सभी शिक्षक साद गी के प्रतीक है। इनके कार्य अनुकरणीय है। हम सभी को इनसे प्रेरण लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नौकरी में योगदान और सेवानिवृत्ति होती ही है, लेकिन वे जहां भी रहेंगे ज्ञान का प्रकाश फैलाते रहेंगे। इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रत्न दीप श्रीवास्तव व ए आर पी जितेन्द्र श्रीवास्तव ने किया। इस कार्यक्रम के मौके पर निधि शर्मा, विक्रम सिंह, आमिर आमरी, शबीह अहमद, मुन्ना बाबू, विजय सोनकर, हामिद चौधरी, श्याम लाल, कृष्ण कुमार, आलोक कुमार श्रीवास्तव के अलावा भारी संख्या शिक्षक गण मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know