औरैया // थाना फफूंद क्षेत्र के केशमपुर विद्युत उपकेंद्र से रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार बांदा निवासी जेई अजय कुमार पांडेय को सोमवार को निलंबित कर दिया गया वहीं लाइनमैन लल्लन कुशवाहा की सेवा समाप्त कर दी गईं एंटी करप्शन टीम ने 10 अप्रैल को जेई के साथ ही लाइनमैन लल्लन कुशवाहा को 11 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा था।

गांव सेहुदपुर में निर्माणाधीन मंदिर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए रिश्वत मांगे जाने की शिकायत गांव निवासी गोपाल बाबू ने एंटी करप्शन टीम कानपुर से की थी इसके बाद 10 अप्रैल को एंटी करप्शन की टीम विद्युत उपकेंद्र केशमपुर पहुंची यहां जेई और लाइनमैन को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया था टीम ने शिकायतकर्ता को एक वॉइस रिकॉर्डर भी दिया था जिसमें पूरी बात रिकॉर्ड हो गई थी 11 अप्रैल को टीम ने दोनों को न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था इसके बाद सोमवार को विद्युत निगम ने भी दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर दी अधिशासी अभियंता विद्युत की रिपोर्ट के आधार पर अधीक्षण अभियंता विद्युत सुनील कुमार ने जेई को निलंबित कर दिया है साथ ही लाइनमैन की सेवाएं समाप्त कर दी गईं उन्होंने केशमपुर विद्युत उपकेंद्र के संचालन के लिए अछल्दा उपकेंद्र पर तैनात जेई धीरेंद्र कुमार गौतम को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है अधीक्षण अभियंता ने बताया कि दोनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने