जलालपुर, अम्बेडकर नगर। भाजपा द्वारा यादव चौराहा, वाजिदपुर,हाजीपुर,महमदपूर ,भड़भडपूर, जमोली में भीमराव अम्बेडकर भगवान बुद्ध के चित्र व प्रतिमा पर पहुँचकर भाजपाइयों ने माल्यार्पण किया. पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,जिला मंत्री चन्द्रिका प्रसाद,कि मो जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर ,नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि,पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र आदि ने प्रमुख रूप से माल्यार्पण किया। राम प्रकाश यादव ने बताया कि भाजपा सरकार ने अम्बेडकर जी के पंच तीर्थों का निर्माण किया,उनके जन्मदिन के अवसर पर पंचतीर्थों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। चन्द्रिका प्रसाद ने बताया कि पीएम मोदी जी की गारंटी है कि बाबा साहब के सपनो को साकार करते हुए समतामूलक समाज की स्थापना को लेकर प्रतिबद्ध है । विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता शिवपूजन वर्मा,केशव श्रीवास्तव,मानिक चंद सोनी,महेंद्र प्रताप चौहान, आनंद मिश्र,कृष्ण गोपाल गुप्त,शीतल सोनी,सुरेश गुप्त,आशाराम मौर्य,राम वृक्ष भार्गव,शिवम आर्या,विकास सोनकर, शिवनाथ त्रिपाठी,दुर्गेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, लालचंद, बृजेश कुमार, गोपाल सोनकर,विनय मिश्र,दिलीप यादव, दुर्गेश अग्रहरि, आकाश अग्रहरि,महेश जायसवाल,प्रह्लाद शर्मा समेत मंडल पदाधिकारी,शक्तिकेन्द्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष सहित आमजनमानस उपस्थित रहे.
भाजपाइयों ने मनाया बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती,जगह जगह आयोजित हुए कार्यक्रम
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know