अम्बेडकर नगर । जिले में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नवागत पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह और जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल ने आलापुर में और जलालपुर में एसडीएम राहुल गुप्ता, तहसीलदार, कोतवाल अजय प्रताप यादव के साथ जलालपुर नगर भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का मुआयना किया। वहीं, विभिन्न पार्टी कार्यकर्ताओं,सामजिक व्यक्तियों ने विभिन्न स्थानों पर स्थित भगवान बुद्ध व डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्रों एवं प्रतिमाओं पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। पूर्व जिलाध्यक्ष इसके अलावा भीमनगर, यादव चौराहा, वाजिदपुर,हाजीपुर,महमदपूर ,भड़भडपूर, जमोली,फरीदपुर समेत गांवों में भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूम-धाम से मनाई गई. फरीदपुर में भाजपा सभासद सुलेखा गौतम और अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने फीता काटकर नवनिर्मित अम्बेडकर पार्क का उद्घाटन किया। अतिथि गण के साथ बड़ी संख्या में लोग पहुचें.
बाबा साहेब की जयंती पर नवागत एसपी व डीएम ने आलापुर और जलालपुर में किया भ्रमण, जगह जगह आयोजित हुए कार्यक्रम
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know