बलरामपुर- जनपद में एल०पी०जी० घरेलू सिलेण्डरों की आपूर्ति उत्तरोत्तर सुचारु एवं सामान्य हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि जनपद में 02-03 गैस एजेन्सियों को छोड़कर कहीं भी एल०पी०जी० की कमी नहीं है।
​जिले की समस्त 39 गैस एजेन्सियों पर घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की कुल पेंडिंग बुकिंग दिनांक 10.04.2026 को 21640, दिनांक 11.04.2026 को 20739, दिनांक 12.04.2026 को 21644 और दिनांक 13-04-2026 को 21730 है।
​घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों का प्रारम्भिक स्टॉक दिनांक 09.04.2026 को 7640, दिनांक 10.04.2026 को 7397, दिनांक 11.04.2026 को 7307, दिनांक 12.04.2026 को 7254 और दिनांक 13-04-2026 को 7101 है। घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की आमद दिनांक 08.04.2026 को 4008, दिनांक 09.04.2026 को 5011, दिनांक 10.04.2026 को 5505 और दिनांक 11.04.2026 को 5339, दिनांक 12.04.2026 को 5134 हुई थी। रविवार दिनांक 12 अप्रैल 2026 को अवकाश के कारण बॉटलिंग प्लांट से ट्रक लोड नहीं निकले, जिसके कारण आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की आमद नहीं हुई।
​दिनांक 10.04.2026 को कुल पेंडिंग बुकिंग 21640 के सापेक्ष 12902 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डर उपलब्ध थे। दिनांक 11.04.2026 को पेंडिंग बुकिंग 20739 के सापेक्ष 12646 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डर उपलब्ध थे, दिनांक 12.04.2026 को पेंडिंग बुकिंग 21644 के सापेक्ष 12388 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डर उपलब्ध थे; जबकि आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को सिलेण्डरों की आमद न होने के कारण पेंडिंग बुकिंग 21730 के सापेक्ष 7101 सिलेण्डर उपलब्ध हैं। दिनांक 09.04.2026 को 5091 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों का वितरण किया गया था, दिनांक 10.04.2026 को 5222, दिनांक 11.04.2026 को 5396 और दिनांक 12-04-2026 को 4847 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों का वितरण किया गया।

    *​बैकलॉग को कम करने हेतु राप्ती गैस सर्विस एजेन्सी को 02 अतिरिक्त लोड*
​बलरामपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में स्थित श्री बालाजी भारत गैस सर्विस द्वारा बुधवार दिनांक 08.04.2026 से होम डिलीवरी आरम्भ कर दी गई है; और बलरामपुर नगर पालिका क्षेत्र के सभी मोहल्लों में होम डिलीवरी की जा रही है। दिनांक 09.04.2026 को 240 सिलेण्डरों की, दिनांक 10.04.2026 को 250 सिलेण्डरों की, दिनांक 11.04.2026 को 260 सिलेण्डरों की और दिनांक 12-04-2026 को 260 गैस सिलेण्डरों की होम डिलीवरी की गई थी, और आज दिनांक 13-04-2026 को भी बलरामपुर नगर पालिका क्षेत्र में घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की होम डिलीवरी की जा रही है।
​बलरामपुर जिला मुख्यालय पर स्थित राप्ती गैस सर्विस, आनन्दबाग बलरामपुर द्वारा दिनांक 09.04.2026 तक गैस गोदाम से ही वितरण किया जा रहा था। परन्तु दिनांक 10.04.2026 से होम डिलीवरी आरम्भ कर दी गई है। चूंकि रविवार को बॉटलिंग प्लांट बंद रहता है, इसलिए उसके अगले दिन एल०पी०जी० सिलेण्डरों की आमद नहीं हो पाती है। ऐसी स्थिति में एजेन्सी पर विद्यमान बैकलॉग को यथाशीघ्र समाप्त करने के दृष्टिगत बी०पी०सी०एल० के उच्चाधिकारियों से यह अपेक्षा की गई कि दिनांक 11.04.2026 और सोमवार दिनांक 13.04.2026 को 360 घरेलू सिलेण्डरों के 03-03 ट्रक लोड दिये जायें। तत्क्रम में इस एजेन्सी पर दिनांक 12.04.2026 को 03 ट्रक लोड के माध्यम से कुल 1080 सिलेण्डरों की आमद हुई है। इस एजेन्सी द्वारा दिनांक 10.04.2026 को 180, दिनांक 11.04.2026 को 180 और दिनांक 12-04-2026 को 360 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की होम डिलीवरी की गई थी। आज दिनांक 13-04-2026 को इस एजेन्सी द्वारा 348 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की होम डिलीवरी कराई जा रही है।
   *​राप्ती गैस सर्विस और श्रीबालाजी गैस सर्विस सहित सभी एजेंसियों के गोदामों से वितरण पर रोक , शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के आदेश*
​जिले के उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे लोग एल०पी०जी० सिलेण्डरों की पैनिक बुकिंग न करायें; और रिफिल सिलेण्डर बुक कराने के बाद वे गैस एजेन्सियों के गोदाम पर न जायें, ताकि होम डिलीवरी के माध्यम से बुकिंग क्रमानुसार उनके घरों तक घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा सके।
​राप्ती गैस सर्विस और श्रीबालाजी गैस सर्विस सहित जिले के सभी घरेलू एल०पी०जी० उपभोक्ताओं से अपील है कि वे किसी भी एजेंसी पर जाकर लाइन न लगायें। कल मंगलवार दिनांक 14-04-2026 से जिले की समस्त गैस एजेन्सियों पर होम डिलीवरी के माध्यम से ही घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश गैस एजेंसी संचालकों को दिये गये हैं।
*​सुचारु वितरण के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध*
​जनपद बलरामपुर में गैस एजेन्सियों से सुचारु वितरण शुरू कराए जाने के उद्देश्य से 03 जिला स्तरीय अधिकारियो यशवन्त मौर्य, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, संजय कुमार जिला गन्ना अधिकारी और अभिषेक पटेल, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई विभाग को नोडल अधिकारी नामित करते हुए उन्हें तीन-तीन विकासखण्डों में गैस सिलेण्डरों के वितरण की स्थिति का अनुश्रवण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक सक्रियता के चलते स्टॉक की स्थिति पिछले दिनों की तुलना में और बेहतर हुई है। जनपद में एल०पी०जी० की कोई कमी नहीं है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन हर नागरिक को सुगमता से एल०पी०जी० सिलेण्डर उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने