उतरौला बलरामपुर - कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता साद अशरफ़ खान ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र वार्ड नम्बर 35 के सभी ग्राम वासियों से अपील करते हुए कहा कि मेरे सम्मानितबुज़ुर्गों माताओं-बहनों, नौजवा नों साथियों और प्यारे बच्चो इन दिनों जब मैं आप सबके बीचआकर आपसे मिल रहा हूँ, तो हर घर, हर गली और हर दिल से जो प्यार, सम्मान और अपनापन मिल रहा है,वह मेरे लिए किसी आशीर्वाद और प्यार से कम नहीं है। आप लोगों का स्नेह और विश्वास मेरे दिल को छू रहा है, और मुझे यह एहसास कराता है कि मैं सिर्फ चुनाव नहीं लड़ रहा हूं, बल्किआप सबके भरोसे और उम्मीदों की जिम्मेदारी उठा रहा हूँ। मैं आप सबसे दिल से एकवादा करता हूँ,किअगर आप मुझ पर अपना प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही बनाए रखे,तो मैं हमेशा आपके बीच रहूँगा, आपके हर सुख-दुख में भी खड़ा रहूँगा,और वार्ड नम्बर 35 के विकास के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ काम करूँगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know