बलरामपुर- विकास खण्ड गैडास बुजुर्ग में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण
जिलाधिकारीउतरौला विपिन कुमार जैन ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन की गुण वत्ता, कक्षाओं, छात्रा वास, शौचालय, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य मूलभूतसुविधाओं का गहनता से जायजा लिया, और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि नव निर्मित भवन में सभी फर्नीचर, पेयजल एवं स्वच्छता से जुड़ी व्यवस्थाएं को शीघ्र पूर्ण कर ली जाएं, ताकि छात्राओं को जल्द से जल्द नए छात्रावास में शिफ्ट कराया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि नए भवन में छात्राओं को सुरक्षित,स्वच्छ एवं सुविधा जनक वातावर ण उपलब्ध कराना प्रशासन की ही प्राथमि कता है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्या लय की छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई दैनिक दिनचर्या एवं शैक्षिक गतिविधि यों के बारे में भी जान कारी प्राप्त की। उन्होंने सभी छात्राओं से सवाल पूछकर उनके लर्निंग आउटकम का भी आकलन किया, तथा शिक्षकों को निर्देशित किया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान दिया जाए।डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि छात्राओं के समग्र विकास हेतु नियमित रूप से खेल- कूद, सांस्कृतिक एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां आयोजित की जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि छात्राओं को जिला स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्सा हित किया जाए, जिससे उनमें आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का भी विकास हो सके।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know