उतरौला बलरामपुर - विकास खण्ड गैडास बुजुर्ग अन्तर्गत ग्राम पंचायत अजगरी नवाबाद में सोमवार को वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी शानदार प्रस्तुति से सबका मनमोह लिया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सर स्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। विद्यालय की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत प्रस्तुत भी किया गया। विद्यालय के छात्रों ने नाटक प्रस्तुत कर बाल श्रम पर करारा प्रहार किया। छात्रों के द्वारा नाट्य मंचन कर शिक्षा के महत्व को प्रदर्शित किया। छात्रों के द्वारा सामूहिक नृत्य और पारम्परिक नृत्य पेश कर खूब वाहवाही बटोरी। इस दौरान विद्यालय के मेधावियों को पुरस्कृत कर उन्हें सम्मानित भी किया गया। प्रभारी प्रधाना ध्यापक पल्लवी सक्सेना ने अभिभावकों से बच्चों के प्रतिदिन विद्यालय भेजने की अपील भी की। साथ ही साथ डीबीटी के माध्यम से प्राप्त धन राशि बच्चों के ड्रेस, बैग, स्वेटर, जूते मोजे और स्टेशनरी पर खर्च करने की नसीहत भी दी। उन्होंने इस कार्य क्रम में आये अतिथियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शिक्षक राजेश कुमार, मोहम्मद फिरोज शाह, राम गोपाल शुक्ला, उत्कर्ष, मोहन श्रीवास्तव, रमेश चन्द्र प्रजापति, रंजीत कुमार मौर्य, अर्चना पांडेय, इंदिरा यादव, रेनू पाल, शिव कुमार के अलावा अन्य शिक्षक गण व शिक्षिकाएं भारी मे संख्या बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने