बलरामपुर- श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 28 अप्रैल से 3 मई 2026 तक आयोजित होने वाले “श्रमिक आरोग्य मेले” के सफल संचालन हेतु जनपद बलरामपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त नोडल अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सभी अधीक्षकों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी बलरामपुर द्वारा श्रमिकों की सूची उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही श्रमिकों की सूची उपलब्ध करा दी जाएगी, जिससे मेले के आयोजन में सुविधा हो सके। साथ ही श्रमिक कॉलोनियों में आरोग्य मेले के आयोजन को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा बैठक में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु निम्न प्रमुख निर्देश दिए गए—
28 अप्रैल से 3 मई तक जनपद में श्रमिक आरोग्य मेले का आयोजन किया जाएगा।
श्रमिकों के लिए व्यापक स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे।
14 से 15 वर्ष की पात्र बालिकाओं के लिए एचपीवी (HPV) टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
बच्चों के नियमित टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
ओआरएस (ORS) पैकेट की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए वितरण किया जाएगा।
हीट वेव (लू) से बचाव के लिए जागरूकता एवं आवश्यक उपाय लागू किए जाएंगे।
टीबी, नेत्र रोग एवं एनसीडी (Non-Communicable Diseases) के मरीजों की स्क्रीनिंग कर उन्हें संदर्भित किया जाएगा।
शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए।
एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस एवं ब्लड प्रेशर की जांच भी की जाएगी।
सभी बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का वजन किया जाएगा।
कैम्प के सफल संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
जनपद स्तर पर सुपरविजन प्लान भी तैयार किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले का आयोजन पूरी गंभीरता और समन्वय के साथ किया जाए, ताकि अधिक से अधिक श्रमिक एवं उनके परिवार इस योजना का लाभ उठा सकें।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know