बलरामपुर- नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अंतर्गत मा० कांशीराम आवास योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
डीएम के निर्देशन में जनपद स्तरीय अधिकारियों की गठित टीम द्वारा तीन चरणों में किए गए स्थलीय सत्यापन के बाद पाया गया कि योजना के 234 आवासों पर ताले लटके हुए थे, जबकि 202 आवासों में अनधिकृत (अवैध) लोग निवास कर रहे थे। नियमों के उल्लंघन और अपात्रता के आधार पर कुल 436 आवासों का आवंटन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
निरस्त किए गए आवासों की सूची सार्वजनिक कर दी गई है, जिसे नगर पालिका परिषद बलरामपुर, तहसील बलरामपुर सदर और खंड विकास अधिकारी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर देखा जा सकता है। इन रिक्त हुए 436 आवासों के पुनः आवंटन के लिए प्रशासन ने पात्र लाभार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
*आवेदन प्रक्रिया:*
इच्छुक आवेदक 30 अप्रैल 2026 से 10 मई 2026 के बीच अपना आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। यह आवेदन पत्र जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), कलेक्ट्रेट परिसर, बलरामपुर स्थित कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 10 मई 2026 की समय सीमा समाप्त होने के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know