प्रदेश में दोपहर के समय चल रही तेज हवाओं की रफ्तार कम होने के साथ ही अधिकतम तापमान में आरम्भ हुई बढ़ोत्तरी के परिणामस्वरूप आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ व अलीगढ़ जबकि पूर्वांचल के बलिया व बहराइच में तापमान विचलन की स्थितियाँ संतुष्ट होने के साथ निचले क्षोभ मंडल में आ रही गर्म हवाओं के साथ आतंरिक महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से आगामी 2-3 दिनों के दौरान मौसम शुष्क बना रहने तथा तापमान में लगभग 2°C की संभावित बढ़ोत्तरी के दृष्टिगत प्रदेश में 24-26 अप्रैल तक उष्ण लहर (लू) की के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं उष्ण रात्रि की स्थितियाँ बनने की भी संभावना है| तदुपरांत एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से छिटपुट वर्षा का दौर आरम्भ होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने तथा जारी रहने की संभावना के दृष्टिगत तापमान में 2-3°C की गिरावट के कारण 26 अप्रैल के उपरान्त लू की स्थितियों में आंशिक सुधार होने की संभावना है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know