उत्तर प्रदेश /शिक्षक हितो के लिए जमीनी लड़ाई लड़ने वाले शिक्षक नेता अजय सिँह लगातार सरकार से शिक्षकों के हित की बात उठाते रहते हैं।
इसी कड़ी में शिक्षक नेता अजय सिँह ने कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद् से मिलकर परिक्षा केन्द्रों पर शिक्षकों को शासनादेश के अनुसार जलपान हेतु प्रति दिन, प्रति परीक्षक रुपया 25 का भुगतान न किये जाने पर ज्ञापन दिया था जिसपर तत्काल कार्यवाही का अस्वसन दिया गया। साथ ही 
उनकी तरफ़ से तत्काल कार्यवाही का निर्देश भी जारी करने को कहा गया, इसी कड़ी में शिक्षकों के हित के लिए लगातार लाडाई लड़ने वाले शिक्षकों के नेता अजय सिँह वित्त विहीन शिक्षकों के लिए भी प्रयासरत हैं  अजय सिँह ने हिंदी संवाद न्यूज़ से बताया की जल्द ही शिक्षकों को परीक्षक जलपन व्यय 25के हिसाब से मिलेगा इसके भुगतान हेतु कार्यवाही के लिये पूर्णतः आशान्वित हूँ।साथ ही हमारे वित्तविहीन शिक्षकों के लिए भी संघर्ष जारी रहेगा जबतक सबको लाभ न मिले।

उमेश चन्द्र तिवारी 
9139813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
उत्तर प्रदेश 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने