बलरामपुर - पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी यातायात देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात उमेश सिंह की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर नियमों का उल्लघंन करने वाले दो पहिया वाहन चालक, ई रिक्शा, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा ,नो पार्किंग आदि के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही की गई व *कुल 52 वाहनों का ई-चालान कर 74,000रु0* का सम्मन किया गया।
इस दौरान दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड़ से न चलाने, वाहन चलाते समय हेल्मेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिये जागरुक भी किया गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी.संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know