बलरामपुर- 15 अप्रैल 2026:
एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज, बलरामपुर में “साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग के नवीनतम रुझान–2026” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में लगभग 120 छात्रों एवं विभिन्न प्रदेशों से आए शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं कुलगीत के साथ हुआ। मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे. पी. पाण्डेय ने उद्घाटन भाषण देते हुए संगोष्ठी के महत्व पर प्रकाश डाला। सचिव संजीव कुमार वार्ष्णेय ने भी संगोष्ठी की सफलता हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। संगोष्ठी संयोजक डॉ. सद्गुरु प्रकाश ने संगोष्ठी के उद्देश्य एवं रूपरेखा से सभी को अवगत कराया।
मुख्य वक्ता डॉ. राजश्री, एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, बी.बी.ए.यू., लखनऊ ने अपने मुख्य व्याख्यान में साइबर सुरक्षा एवं AI/ML के नवीनतम रुझानों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. अतुल शर्मा ने साइबर सुरक्षा के महत्व पर विशेष व्याख्यान देते हुए वर्तमान डिजिटल युग में डेटा सुरक्षा की आवश्यकता पर बल दिया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. आशीष शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर, कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग, मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर ने ऑनलाइन माध्यम से AI एवं मशीन लर्निंग के व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन अविनाश सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इसके पश्चात प्रथम तकनीकी सत्र (12:30 PM–1:30 PM) का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. राजश्री एवं डॉ. वीना सिंह ने की। इस सत्र में डॉ. दिव्यांशु अवस्थी (जी.एल.ए. यूनिवर्सिटी, मथुरा) एवं अमित कुमार (जे.एन.यू., दिल्ली) ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।
द्वितीय तकनीकी सत्र (2:15 PM–4:15 PM) की अध्यक्षता डॉ. भानु प्रताप सिंह एवं अभिषेक कुशवाहा ने की। इस सत्र में डॉ. नवीन कुमार (एमिटी यूनिवर्सिटी, बिहार) सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं — पुनीत कुमार तिवारी, सत्यम पांडेय, श्रिष्टि सिंह, चित्रांशी, समृद्धि प्रकाश — ने अपने शोध प्रस्तुत किए। साथ ही देवेंद्र कुमार गुप्ता (गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, टोंक, राजस्थान) एवं रमेश कुमार गुप्ता (एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज) ने भी अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों से आए शोधार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने शोध कार्यों एवं नवीन विचारों को प्रस्तुत किया। संगोष्ठी ने प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
                  रिपोर्टर वी. संघर्ष
                    बलरामपुर। 

               

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने