बलरामपुर- आदर्श नगर पालिका परिषद में नामित किए गए पांच सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा इन सभासदों की नियुक्ति के बाद जिलाधिकारी द्वारा नामित उपजिलाधिकारी हेमंत गुप्ता ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने वाले सभासदों में मनोज आर्य, जयंत सिंह धर्म, शौरभ तुलस्यान, सुनीत मिश्र और रत्ना श्रीवास्तव शामिल रहे। समारोह के दौरान नगर पालिका परिसर में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि नामित सभासदों के जुड़ने से नगर विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि सभी सभासद मिलकर शहर के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगे और साफ-सफाई, जल निकासी व बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
वहीं सदर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री पल्टूराम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार नगर निकायों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित के कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी लाद चन्द्र मौर्य,जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, संजय शुक्ल,महामंत्री डॉ.अजय सिंह पिकूं, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस सहित सभासद मनोज चौरसिया, मोनू शारिब, शब्बर, शमसआद शमीम शीबू, अक्षय शुक्ल मनोज यादव एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know