लोनी।बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने भूखंड के नाम पर धोखाधड़ी कर एक लाख रुपए हड़पने व फर्जी दस्ताबेज बनाने वाले पांच भूमाफियाओं के विरुध पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी जिसमें फरार चल रहा एक भूमाफिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसीपी सिधार्थ गौतम ने बताया कि 23 जून 2025 को खान बहादुर खां ने थाने में तहरीर दी थी जिसमें उल्लेख किया गया था कि रामपार्क लुतफुल्लापुर नबादा तहसील लोनी में भूखंड के फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमाफियाओं ने जबरन कब्जा कर लिया और एक लाख रूपए नगद ले लिए जिसमें पांच भूमाफियाओं के नाम मनोज पुत्र प्रहलाद, रिजवान, चेतराम, मोहम्मद कामरान पुत्र नबाब अली, रुपेन्द्र पुत्र चेतराम के नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई थी जिसमें कामरान फरार चल रहा था। पुलिस ने तकनीकी प्रक्रिया व अन्य सूत्रों से रविवार को गिरफ्तार कर लिया तथा कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know