लोनी! बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
लोनी बार्डर थाना पुलिस ने 20 मार्च की रात को सरस्वती बिहार कॉलोनी में चोरों ने बंद पडे मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक चोर को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि 20 मार्च की रात को बार्डर थाने की इन्द्रापुरी चौकी इलाके की सरस्वती बिहार कॉलोनी में बंद पड़े मकान का चोरों ने ताला तोडकर सोने चांदी के जेवरात तथा कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए जब म‌कान मालिक को जानकारी मिली तो उसने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौका मोआयना कर मकान मालिक से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी तथा चोरों की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया था। 22 मार्च को चेकिंग के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक शातिर चोर चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है पुलिस बताए गए ठिकाने पर पहुंची और घेराबंदी कर चोर को धर दबोचा। पूंछताछ में वो एक शातिर चोर निकला और चोरी की घटना को स्वीकार किया उसकी जामा तलाशी में सफेद धातु की 2 जोडी पाजेब, 2 कमर के गुच्छा, 4 विछिया, 1 पेंडल, 1 सिक्का तथा 1 कंगन पीली धातु, 1 पेंडल, बरसाती काला छाता एवं 1 लाख 31 हजार 5 सौ रुपए, एक प्लास  बरामद हुए  तथा पूूछताछ में चोर ने अपना नाम भानु प्रकाश उर्फ गोली पुत्र प्रमोद कुमार वर्मा गोला मेडिकल स्टोर के पास सरस्वती बिहार बताया पुलिस ने चोर को बैधानिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने