बलरामपुर /मंडल मे भाजपा के सबसे वरिष्ठतम नेताओं मे शुमार छात्र राजनीति से ही जिले के नामी चेहरा बने हुए देवेन्द्र प्रताप सिंह बैस जो डीपी दादा के नाम से प्रसिद्ध हैं को इस साल भी भाजपा का जिला मीडिया प्रभार का दयित्व प्राप्त हुआ है।
बताते चलें डीपी दादा को यह जिम्मेदारी बारहवीं बार भाजपा जिला मीडिया प्रभारी के रूप मे मिली है। डीपी सिंह बैस छात्र राजनीती के साथ प्रतिष्ठित अखबार मे प्रिंट मिडिया से जुड़े रहे साथ ही मिडिया मे कई दायित्वों का निर्वहन भी किया। यूपी प्रेस क्लब सहित कई पत्रकार संगठनों के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। बताते चलें डीपी दादा भाजपा के प्राथमिक सदस्यों मे से हैं जो जनसंघ के नाम से शुरू हुई थी। 
छात्र राजनीति के साथ ही साथ डीपी दादा अटल ज़ी ,आडवाणी ज़ी और अशोक सिंघल जैसे दिग्गजो से सीधे जुड़े रहे हैं।
डीपी सिँह के इस साल बारहवीं बार पुनः भाजपा जिला मिडिया प्रभारी का दायित्व मिला है।
डीपी सिँह के जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किये जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, विधयाक पलटूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, तुलसीपुर विधयाक कैलाश नाथ शुक्ला, पूर्व विधायक शैलू सिँह, अध्यक्ष आरती तिवारी,धीरेन्द्र प्रताप सिँह धीरू अध्यक्ष नपाप बलरामपुर,युवा भाजपा नेत्री शेरावाली शुक्ला, जन्मेजय सिँह, संजय शुक्ला,अक्षय शुक्ला, अंशुमाली शुक्ला, बृजेन्द्र त्रिपाठी, आशु मिश्रा सहित तमाम भाजपा पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
 


 उमेश चन्द्र तिवारी 
  9129813351
हिन्दी संवाद न्यूज़ 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने