लोनी । बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
लोनी बॉर्डर थाना एरिया की गुलाब वाटिका कॉलोनी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई । युवक का शव अपने ही घर के फर्स्ट फ्लोर पर कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला । मृतक की पत्नी के घर आने पर उस ने पति को फांसी पर लटकते देख कर घबरा गई और उसने परिवार के अन्य  लोगों ने घटना की सूचना देकर ने शव को उतारा और पुलिस को सूचना दी पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया । 
एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया गृह क्लेश को लेकर युवक के परेशान होने की वजह सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा । बहरहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई हे। तहरीर आने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी ।
जवाहर नगर कालोनी में ज्वेलर्स का काम करने वाला अनुपम वर्मा (44)अपनी पत्नी, दो बच्चे और मां के साथ गुलाब वाटिका कालोनी स्थित तीन मंजिला मकान में रहता था। गुरुवार  सुबह जब परिवार के लोग बाहर थे इसी दौरान मकान की फस्ट फ्लोर पर बने कमरे में चादर से गले में फंदा लगा पंखे से लटक आत्महत्या कर ली। परिजनों को घर आने पर घटना का पता चला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने