लोनी। बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
 ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने हरमपुर के जंगल में डबल मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर कर अरेस्ट कर लिया पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा बरामद किया है। गोली बदमाश के पैर में लगी हे। और उसे उपचार के लिये देर रात ही कंबाइड अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पकड़ा गया हत्या आरोपी  राशिद रामपार्क ई ब्लॉक का रहने वाला है। आरोपी ने अपनी पत्नी शबनम और अपने दोस्त फहीम की  अवैध संबंधों के शक मे अपने ही घर मे गोली मार कर हत्या कर दी थी । पुलिस ने राशिद को मुखबिर की सूचना पर अरेस्ट कर लिया पूछताछ के दौरान हत्या के इस्तेमाल किया गये तमंचे की बरामदगी के लिये राशिद पुलिस को हरमपुर के जंगल मे ले गया और वहां पहले से छुपाये गये तमंचा बरामद के दौरान अचानक पुलिस पर फायर कर भागने लगा तब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुये फायरिंग की जिसमें बदमाश के पैर मे गोली लगी इसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया ।

 एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि 23 मार्च की रात को राशिद ने अपनी पत्नी शबनम और दोस्त फईम को गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें आरोपी वारदात कर भागते हुए दिखाई दिया। बुधवार शाम को गढ़ी कटैया अंडरपास के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान हत्या आरोपित को अरेस्ट क्र लिया था । पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपनी पत्नी शबनम और दोस्त फईम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूछताछ में राशिद ने बताया कि दोनों के अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी। वह पत्नी को संबंध समाप्त करने की बात कहता था। लेकिन पत्नी शबनम अपने सात बच्चों को छोड़कर उससे तलाक लेने की बात कह रही थी। तलाक के बाद इस मकान को बेचकर पैसों को ब्याज पर चलाने की बात कह रही थी। इससे उसे  लगा कि वह और उसके बच्चे सड़क पर आ जाएंगें। इसी से कारण घटना को अंजाम दिया था।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने