जलालपुर (अम्बेडकरनगर) : रामनवमी का पर्व जहाँ एक ओर धार्मिक आस्था का प्रतीक है, वहीं इस बार जलालपुर नगर में यह पर्व मनोरंजन और विस्मय के संगम का साक्षी बना। नगर के स्थित मंगलम मैरिज हाल में मशहूर जादूगर एमके पंडित का जादू शो धूमधाम से शुरू हुआ। इस आयोजन का उद्घाटन व्यापार मंडल अध्यक्ष और भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने फीता काटकर किया, जिससे कार्यक्रम को भव्यता मिली।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि रामनवमी जैसे पवित्र अवसर पर सांस्कृतिक और मनोरंजक आयोजनों से नगर में उत्साह का माहौल बना रहता है। उन्होंने कहा, "इस तरह के आयोजनों से न केवल नगरवासियों को मनोरंजन मिलता है, बल्कि लुप्त होती कलाओं को भी बढ़ावा मिलता है।"
इस मौके पर मशहूर जादूगर एमके पंडित ने जादू को लेकर एक गहरी बात कही। उन्होंने कहा, “जादू कोई तंत्र-मंत्र नहीं, बल्कि कला और विज्ञान का अनूठा संगम है।” उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि एक समय में जादू मनोरंजन के प्रमुख साधनों में शामिल था, लेकिन आधुनिक दौर में यह कला धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है। उन्होंने कहा कि वह इस कला को पुनर्जीवित करने और लोगों को इससे रूबरू कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
आयोजन के प्रबंधक आरिफ ने शो के समय की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन दो शो आयोजित होंगे। पहला शो शाम 4 बजे से 6 बजे तक और दूसरा शो शाम 7 बजे से 9 बजे तक चलेगा। रविवार और छुट्टी के दिन तीन शो चलेगा. उन्होंने बताया कि दोनों ही प्रस्तुतियों में दर्शकों को हैरान कर देने वाले जादुई करतब देखने को मिलेंगे, जो युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए मनोरंजन का केंद्र बने हुए हैं।
इस आयोजन ने जहाँ एक ओर रामनवमी की धार्मिक चेतना के साथ-साथ नगरवासियों के लिए मनोरंजन की सौगात दी है, वहीं जादूगर एमके पंडित की कला ने लोगों के दिलों में एक अलग ही जगह बना ली है।
रामनवमी के पावन अवसर पर जलालपुर में जादू का जलवा: भाजपा नगर अध्यक्ष ने किया उद्घाटन, दर्शकों की उमड़ी भीड़
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ


एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know