महराजगंज: जुआ खेलते हुए 3 अभियुक्त गिरफ्तार, नगदी व ताश बरामद


महराजगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 26 मार्च 2026 को शाम लगभग 6:30 बजे मछली मण्डी, सक्सेना नगर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान तीन लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
बरामदगी:
मौके से पुलिस ने 51 अदद ताश के पत्ते तथा कुल 1,620 रुपये नगद (1,000 रुपये फड़ से एवं 620 रुपये जामा तलाशी से) बरामद किए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त:
बलराम मद्धेसिया (23 वर्ष), निवासी पंत नगर, अमरूतिया बाजार
गोपाल गुप्ता (38 वर्ष), निवासी अमरूतिया खास
कुलदीप वर्मा (38 वर्ष), निवासी इन्द्रानगर, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज
पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने