महाराजगंज: मदरसे के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक पर युवती से अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई


महाराजगंज जनपद के परसा मलिक थाना क्षेत्र के नौडिमा ग्राम सभा स्थित एक मदरसे से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है, जहां तैनात कार्यवाहक प्रधानाध्यापक पर एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मदरसे में कार्यवाहक प्रधानाध्यापक के रूप में तैनात शिक्षक मोहम्मद महफूज़ आलम मिस्बाही (पुत्र छागूर) ने कथित तौर पर युवती से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से संपर्क किया और उसे शादी का झांसा देकर बातचीत के दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
आरोप है कि जब युवती को इस बात की जानकारी हुई और उसने विरोध किया, तो आरोपी ने वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस में मामला दर्ज कराने के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि नेपाल बॉर्डर के समीप स्थित यह मदरसा पहले भी विभिन्न विवादों को लेकर चर्चा में रहा है। इससे पूर्व भी यहां के एक शिक्षक का अनुचित गतिविधियों से जुड़ा वीडियो सामने आ चुका है।
फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पीड़िता को सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है।


पंकज त्रिपाठी की खास रिपोर्ट.......

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने