बलरामपुर- जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर माहौल गरमा गया है और चुनावी बिगुल पूरी तरह बज चुका है। विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है।
अध्यक्ष पद के लिए इस बार मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। इस पद के लिए कमलेश्वर सिंह और मयंक श्रीवास्तव ने अपना पर्चा दाखिल किया है। दोनों ही उम्मीदवार बार में अपनी सक्रियता और अनुभव के लिए जाने जाते हैं, जिससे चुनावी प्रतिस्पर्धा और रोचक हो गई है।
वहीं महामंत्री पद के लिए राजेश मिश्रा और अशोक मिश्रा ने नामांकन किया है। दोनों प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ मजबूती से चुनाव मैदान में उतर चुके हैं और जीत के लिए रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अखिलेशयादव व उपाध्यक्ष पद के लिए चार पर्चे बिके हैं, जिनमें आशीष सिंह उर्फ शेरा, इंद्रजीत तिवारी उर्फ लड्डू और अनुराग आचार्य जैसे नाम प्रमुख हैं। इस पद पर भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। यह जानकारी जिला बार संघ के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने दिया है
नामांकन प्रक्रिया के साथ ही बार परिसर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशी अपने समर्थन में अधिवक्ताओं से संपर्क साध रहे हैं और जीत के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है, जिससे बार एसोसिएशन का यह चुनाव खासा दिलचस्प बनता जा रहा है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know