बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में थाना ललिया पर *लंबित विवेचनाओं* के संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना ललिया एवं समस्त विवेचकों की उपस्थिति में *प्रगति समीक्षा बैठक* आयोजित किया गया।
इस दौरान लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित विवेचकों को निर्देशित किया गया कि वे सभी प्रकरणों का *गुण-दोष के आधार पर शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण* सुनिश्चित करें। साथ ही *अपहरण से संबंधित पंजीकृत अभियोगों* में *अपहृताओं की त्वरित बरामदगी* कर अभियोगों के शीघ्र निस्तारण हेतु भी विशेष निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात महोदय द्वारा थाने के सभी *रजिस्टरों का निरीक्षण* किया गया तथा उन्हें पूरी तरह *अद्यावधिक* करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त थाना स्थानीय के मेस एवं थाना परिसर का निरीक्षण कर समुचित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए गए।
थाना स्थानीय पर उपस्थित बीट प्रभारी एवं बीट आरक्षियों को भी निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखें तथा ग्राम प्रहरियों की सहायता से सक्रिय अपराधियों एवं क्षेत्र में घटित छोटी-छोटी घटनाओं के संबंध में सूचना प्राप्त कर आमजनों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश प्रदान किए गए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, प्रभारी निरी0 थाना ललिया व संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know