उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर प्रशासन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जनपद बाराबंकी की नगर पंचायत जैदपुर में नामित सदस्यों की घोषणा कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार विवेक मौर्या, उमाकांत गुप्ता, रामदीन रावत को नगर पंचायत सदस्य में नामित सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। इन नामित सदस्यों का चयन नगर निकायों के कार्यों में अनुभव, सामाजिक योगदान तथा विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सक्रिय भागीदारी को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सरकार का उद्देश्य इन नामित सदस्यों के माध्यम से स्थानीय निकायों में जनप्रतिनिधित्व को और अधिक प्रभावी बनाना है, जिससे विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति लाई जा सके। नामित सदस्य नगर पंचायत की बैठकों में भाग लेकर अपने सुझाव देंगे तथा विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इन नियुक्तियों से नगर निकायों के कार्यों में नई ऊर्जा का संचार होगा और जनहित से जुड़े मुद्दों का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। साथ ही, यह कदम शहरी विकास योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में भी सहायक साबित होगा। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा नामित सभासद बनाये जाने के उपलक्ष्य में हमजा मैरिज हाल जैदपुर मे पूर्व मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में नवागंत नामित सभासद विवेक मौर्या का भब्य स्वागत किया। स्वागत की कड़ी  मे संजय अवस्थी द्वारा जिला व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्ति करते हुए कहा कि नेतृत्व का निर्णय बहुत ही सराहनीय है क्योंकि जमीन से उठा कर एक ईमानदार कार्यकर्त्ता को चुना गया है l
इस मौके पर रामहेतु विश्वकर्मा, अबु उमेर अंसारी विनय प्रकाश वर्मा राम विलास वर्मा आदि ने अपने अपने विचार व्यक्ति किये।
इस अवसर पर नीतू रावत मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, शान्ति वर्मा मंडल महामंत्री महिला मोर्चा, जितेंद्र वर्मा मंडल मंत्री, श्रेष्ठ शर्मा मंडल मंत्री, संगीता रावत मंडल मंत्री,  प्रमोद शर्मा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, दुर्गेश तिवारी पूर्व मंडल उपाध्यक्ष तालीफ मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, रमा शंकर वर्मा शक्ति केंद्र संयोजक, अर्जुन वर्मा बूथ अध्यक्ष 
सुभाष वर्मा बूथ अध्यक्ष, तिलक राम विश्वकर्मा बूथ अध्यक्ष, शैलेन्द्र वर्मा बूथ अध्यक्ष, दिलीप वर्मा बूथ अध्यक्ष, सिराजुद्दीन बूथ अध्यक्ष, योगेन्द्र वर्मा बूथ अध्यक्ष, परवेज आलम बूथ अध्यक्ष राजेश मौर्या, सुरेशमौर्या आदि लोग उपस्थिति रहें तथा सभी लोग माला व अंग वस्त्र भेट कर मिठाई खिलाई l

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने