जलालपुर, अंबेडकरनगर।
भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में एंटी करप्शन टीम ने नगर पालिका परिषद बाबु रमाकांत चौबे को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई वृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है, जिससे पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबु प्रधानमंत्री आवास योजना की फाइल को आगे बढ़ाने के नाम पर एक लाभार्थी से ₹5000 की घूस की मांग कर रहे थे। पीड़ित लाभार्थी ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।
जैसेही रमाकांत चौबे ने शिकायतकर्ता से ₹5000 की घूस ली, एंटी करप्शन टीम ने मौके पर ही उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया और कर्मचारी स्तब्ध रह गए। कुछ समय के लिए पूरे कार्यालय में सन्नाटा पसर गया।
एंटी करप्शन टीम ने मौके पर आवश्यक साक्ष्य संकलित करते हुए विधिक प्रक्रिया पूरी की और आरोपी को अपनी अभिरक्षा में लेकर जनपद मुख्यालय ले गई। इसके बाद आरोपी को कोतवाली अकबरपुर में प्रस्तुत कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया तथा आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया गया।
इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से न केवल सरकारी तंत्र में पारदर्शिता आएगी, बल्कि आम जनता का विश्वास भी मजबूत होगा।
आरोप है कि योजना के प्रभारी रमाकांत चौबे पात्र लाभार्थियों का नाम सूची में शामिल करने के लिए ₹5,000 की रिश्वत मांग रहे थे। वाजिदपुर निवासी अवधेश कुमार चौहान ने जब यह मांग की, तो उन्होंने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी।
टीम ने एक योजना बनाई। शिकायतकर्ता के साथ मिलकर तय रकम देने का जाल बिछाया गया। जैसे ही आरोपी बाबू ने रामलीला मैदान परिसर के पास रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: पीएम आवास योजना में 5 हजार की रिश्वत लेते नगर पालिका बाबु गिरफ्तार
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know