बलरामपुर - उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के अंतर्गत जनपद बलरामपुर में जागरूकता हेतु स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। रैली को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय बलरामपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह रैली पुलिस कार्यालय बलरामपुर से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट मोड़, वीर विनय चौराहा, संतोषी मां तिराहा होते हुए भगवतीगंज में संपन्न हुई।
मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) उत्तर प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसका उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना है। इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध से बचाव एवं विभिन्न कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उक्त रैली का उद्देश्य जन-जन तक जागरूकता फैलाना एवं समाज में नारी सुरक्षा एवं सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know