बलरामपुर-पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अलविदा जुम्मे की नमाज को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान नमाज स्थलों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पैदल गश्त कर लोगों से संवाद स्थापित किया गया, जिससे सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखा जा सके।
सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रमुख स्थानों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई, जिससे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखी जा सके।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know