आनंद नगर (महराजगंज):
नगर स्थित के एम अकादमी में वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी मौजूद रहे। विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

 इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। वार्षिक उत्सव के अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और सांस्कृतिक झलकियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में बच्चों ने सोशल मीडिया के प्रभाव पर आधारित एक जागरूकता नाटक भी प्रस्तुत किया, जिसमें अभिभावकों को यह संदेश दिया गया कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों और उनके भविष्य को लेकर सतर्क रहें। बच्चों की शानदार अभिनय और प्रस्तुति को अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गूंज से गूंजता रहा।
मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र चौधरी ने अपने संबोधन में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षकों और अभिभावकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन जय प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक शिवेंद्र चौधरी, त्रिभुवन नारायण मिश्रा, विद्यालय के प्रबंधक यदुवंश चौधरी, प्रधानाचार्य मनोज कुमार सहित वीरेंद्र श्रीवास्तव, बेचन यादव, रितेश पांडेय, अमन, धर्मेश चतुर्वेदी, रम्भा, संध्या तथा समस्त अध्यापकगण और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। वार्षिक उत्सव को लेकर बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने