फरेंदा (महराजगंज):
मनरेगा कर्मियों के लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर मनरेगा कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने फरेंदा ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संगठन के फरेंदा अध्यक्ष संतोष कुमार दूबे के नेतृत्व में दिया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि जनपद में कार्यरत मनरेगा कर्मी—ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखा सहायक, तकनीकी सहायक एवं अन्य कर्मचारी—लंबे समय से शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों को पिछले काफी समय से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों ने बताया कि जुलाई 2025 से मानदेय का भुगतान लंबित है। इसके अलावा ईपीएफ की देयता भी लंबे समय से अटकी हुई है। दीपावली और होली जैसे प्रमुख त्योहार भी कर्मचारियों को बिना वेतन के ही बिताने पड़े, जिससे उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति पर विपरीत असर पड़ा है।
ज्ञापन में कहा गया कि मनरेगा कर्मी विभागीय निर्देशों के अनुसार लक्ष्य पूर्ति के साथ-साथ विभिन्न सर्वे और अन्य प्रशासनिक कार्यों में भी अपना योगदान देते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके मानदेय के भुगतान में हो रही देरी से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।
संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही लंबित मानदेय, ईपीएफ और अन्य देयकों का भुगतान नहीं किया गया तो कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी और मनरेगा कर्मी मौजूद

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने