बलरामपुर- माई भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में नेहरू युवा केन्द्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर  सभागार में शनिवार को जिलास्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर आयोजित युवा संसद में चयनित शीर्ष 05 प्रतिभागी राज्यस्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
        कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक पलटू राम ,प्राचार्य प्रतिनिधि प्रो0 एस पी मिश्र ,राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय के युवा अधिकारी प्रशान्त एच मेरवाडे व कार्यक्रम संयोजक डॉ जितेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए  सदर विधायक ने कहा कि 25 जून 1975 को घोषित आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए संवैधानिक तानाशाही, प्रेस सेंसरशिप, और नागरिक स्वतंत्रता के दमन (1975-77) के काले दिनों की याद दिलाते हैं। यह काल सिखाता है कि सतर्क नागरिक, स्वतंत्र न्यायपालिका और मीडिया ही लोकतंत्र की रक्षा कर सकते हैं, तथा सत्ता का दुरुपयोग संवैधानिक तंत्र को कैसे कमजोर करता है। विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र वितरित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य प्रतिनिधि प्रो0 एस पी मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। नेहरू युवा केन्द्र के प्रशिक्षक जिलेदार पाण्डेय ने सभी का बुके भेंटकर व बैज अलंकरण करके स्वागत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक लेफ्टिनेंट (डॉ) देवेन्द्र कुमार चौहान, डॉ प्रखर त्रिपाठी, डॉ रमेश शुक्ल, lडॉ जितेन्द्र कुमार व रविकांत पाण्डेय ने शिखा पाण्डेय को प्रथम, हर्षिता श्रीवास्तव को द्वितीय,सुमायला कय्यूम को तृतीय, उज्ज्वल चौहान को चतुर्थ तथा सुधांशु पाठक व काव्या गुप्ता को संयुक्त रूप से पांचवे स्थान के लिए चुना गया। वहीं शाहबाज खान,सत्यम कुमार, आराधना शुक्ला, उत्कर्ष व काजल यादव को क्रमशः छठवें से दसवे स्थान के लिए चयनित किया गया जिन्हें प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी एन एस एस डॉ रमेश शुक्ल ने किया।
      इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, डॉ दिनेश कुमार मौर्य, डॉ अजहरुद्दीन सहित कई शिक्षक व भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने