उतरौला बलरामपुर - नगर के मोहल्ला गांधी नगर में स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार को दबंगई कर रहे उपनिरीक्षक विक्रम बहादुर सिंह को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन से सम्बद्ध कर दिया है। सब्जी मंडी के व्यापा रियों ने कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक के खिलाफ शिकायत की थी। इस सम्बन्ध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें उप निरीक्षक इंटरलॉकिंग की ईंट को हाथ में लेकर लोगों की तरफ दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। एक सब्जी विक्रेता का आरोप है कि वह चौराहे पर पुलि स बूथ के बगल पटरी पर अपनी दुकान लगा ता है। उक्त उपनिरीक्ष क आए दिन बिना पैसा दिए ही सब्जी लेकर जाता था, और धमकी भी देता था। कि पैसा मांगोगे तो मै तुम्हे ऐसा धारा लगाकर जेल भेज दूंगा। शुक्रवार कीसुबह लगभग सात बजे सब्जी मंडी में अपनी कार से सब्जी लेने के लिए आया था,जहां कथित रूप से उसके साथ मारपीट भी हो गई। चर्चा यह भी है,कि कुछ सब्जी बेचने वालों ने उपनिरीक्षक के साथ मारपीट भी की गई थी। बाद में सूचना पर पहुं ची पुलिस ने उपनिरी क्षक को अपने साथ लेकर चले गये। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि फिलहाल विक्रम बहा दुर सिंह को पुलिस लाइन से अटैच कर दिया गया है। पूरे माम ले की वीडियो फुटेज के आधार पर जांच कराई जा रही है। नियमानुसार इस पर कार्यवाही भी की जाएगी।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने